ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर जानलेवा हमला हुआ है। कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया है। घटना में मुन्नालाल गोयल के चेहरे पर चोंट आई हैं।
बताया जा रहा है कि ग्वालियर के हुरावली सिरोल क्षेत्र में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल मृतक के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान फूटी कॉलोनी के पास 9-10 लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी गाड़ी पर पथराव किया। इससे गाड़ी के शीशे टूट गए। इसके बाद आरोपियों ने मुन्नालाल गोयल के साथ झूमा-झटकी भी की। इससे उनके चेहरे पर चोंट आई है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं मुन्नालाल गोयल का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
बता दे कि मुन्नालाल गोयल सिंधिया समर्थक उन नेताओं में शामिल है जो उनके साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। मुन्नालाल उपचुनाव में ग्वालियर पूर्व से भाजपा की ओर से प्रमुख दावेदार है। उनके ऊपर हुए हमले में बसपा नेता का हाथ बताया जा रहा है।
