March 8, 2026

पत्नी से गैंगरेप कराने वाले आरोपी का अय्याशी का अड्डा पुलिस प्रशासन ने ढहाया।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर में टीचर पत्नी से गैंगरेप कराने वाले आरोपी बिल्डर के फार्म हाउस को पुलिस और जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ज़मींदोज़ कर  दिया । प्रशासन की कार्रवाई के बाद अय्याशी का अड्डा ध्वस्त हो गया है।

मांगलिया स्थित इस चर्चित फार्म हाउस में  बिल्डर राजेश विश्वकर्मा ने छतीसगढ़ की 32 साल की टीचर से शादी कर उसके साथ शर्मनाक और दरिंदगी की हरकतें की थी। अय्याश राजेश के फार्म हाउस पर ऐशो आराम की हर चीज मौजूद है। कमरों में महंगे बेड, सोफे, अलमारियां और अन्य सामान रखा है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह के निर्देश पर SDM श्री रविश श्रीवास्तव व तहसीलदार ब्रह्मस्वरूप श्रीवास्तव और पुलिस बल ने ये कार्यवाही की l…

रंगरेलियों का अड्डा ध्वस्त
आरोपी बिल्डर ने फार्म हाउस को अय्याशी का अड्‌डा बना रखाथा । यहां बने बार में महंगी शराब की बोतलें मिली हैं। लग्जूरियस ऑडी कार खड़ी है। कॉटेज भी बना रखा था । घूमने के लिए छोटी ट्रैवलिंग गाड़ियां और स्पोर्ट्स साइकिल रखी थीं। फार्म हाउस में सेक्स टॉय भी मिले हैं। फर्नीचर से लेकर कमरे तक, यानी सब कुछ लग्जूरियस है। बिल्डर राजेश विश्वकर्मा के फार्म हाउस पर ऐशो आराम की हर चीज मौजूद है। कमरों में महंगे बेड, सोफे, अलमारियां और अन्य सामान रखा है। राजेश का नौकर अंकेश बघेल इस फार्म हाउस की देखरेख करता है। फार्म हाउस में न्यूड पार्टियां भी होती रही हैं।…

नौकर और दोस्त भी लाते रहे लड़कियाँ
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी फार्म हाउस पर लड़कियों को लेकर आते थे। इनके साथ यहां अय्याशी करते थे। ज्यादातर लड़कियां बिल्डर के दोस्त विपिन और नौकर अंकेश लाते थे। दरिंदगी करने वाले नौकर अंकेश बघेल, दोस्त विपिन और विवेक पुलिस की गिरफ्त में हैं। पीड़िता ने यहां लड़कियों को भी आकर पार्टी करते देखा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri