May 9, 2026

सरदार पटेल की विकृत प्रतिमा, ये कैसा मान

रतलाम। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रेलवे स्टेशन पर उनकी प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रेल मंडल ने सरदार पटेल की जिस तरह की प्रतिमा लगाई उसे देखकर शहर के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोग इसे सरदार पटेल का अपमान बताते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दरअसल सरदार पटेल की जयंती पर रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर सरदार पटेल की प्रतिमा का लगवाई। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ए के गुप्ता ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा का चेहरा कहीं से भी सरदार पटेल से नहीं मिल रहा है। इसे लेकर लोगो मे आक्रोश फैल गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने इसे सरदार पटेल का अपमान बताया।

वहीँ रतलाम के अभिभाषक ब्रजेश शर्मा ने बताया कि अधिकारियों ने यह प्रतिमा स्क्रैप से बनावाई है जो कि संविधान के अनुच्छेद 51 ए का उल्लंघन है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सरदार पटेल लौह पुरुष के साथ साथ अभिभाषक भी थे, इसलिए उनकी प्रतिमा को विकृत करने से अभिभाषकों में भी आक्रोश है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri