May 18, 2026

पुलिस की पाठशाला की छांव में होगा कन्यादान, ढोल की जगह बजेगा पुलिस का सायरन

देवास। सोमवार शाम को देवास पुलिस की पाठशाला की छांव में एक मजदूर की बेटी की शादी होने जा रही है। इस शादी की ख़ास बात यह है कि शादी का सारा खर्च देवास पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी ही उठाएंगे। वहीँ शादी में ढोल-धमाके की जगह पुलिस के सायरन के रूप में संगीत दिया जाएगा।

अपनी बेटी की शादी करने के लिए कर्ज लेने के लिए भटक रहे देवास के बेरोजगार मजदूर पिता की मदद के लिए देवास पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी आगे आए हैं। युवती की मां का निधन हो चुका है जबकि पिता ठेकेदारी में छोटी कंपनी में काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण उनकी नौकरी चली गई। ऐसे में पिता अपनी बेटी की शादी कराने के लिए परेशान होकर कर्जा लेने के लिए घूम रहा था। इस बीच बेटी के पिता ने पुलिस द्वारा चलाई जाने वाली पाठशाला से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बेटी का मामा बनकर उसका कन्यादान करने का निर्णय लिया।

युवती की शादी करने के निर्णय का देवास पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों ने समर्थन किया और सभी कर्मचारियों ने दिल से मदद की। ख़ासबात यह है कि पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अधिक योगदान ना लेते हुए सभी से थोड़ा थोड़ा योगदान लेकर इस कार्य की रूप रेखा बनाई।

वहीँ युवती के मन में लॉकडाउन के कारण शादी में ढोल-धमाके और शहनाई नहीं बज पाने की बात उठी तो पुलिस विभाग के अधिकारियों ने युवती से कहा कि तुम्हारी शादी में ऐसा संगीत बजेगा कि तुम्हे जिंदगीभर याद रहेगा। दरअसल पुलिस विभाग के अधिकारियों ने युवती की शादी में पुलिस के सायरन के रूप में संगीत देने की योजना बनाई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri