बड़वानी। सरदार सरोवर डैम के बैक वाटर के कारण कई गाँव टापू बन चुके हैं। इस कारण किसानों अपनी फसलों को मंडी तक नहीं ले जा पा रहे हैं। किसान परेशान है कि अगर समय रहते कुछ नहीं किया गया तो उनकी फसलें खराब हो जाएगी।
सरदार सरोवर के बैक वाटर की वजह से बड़वानी जिले का एकलरा गाँव टापू बन गया है। गाँव के लोगों को आवागमन और रोजमर्रा की चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। खेतों में फसलें पक चुकी है। गाँव के लोगों को लाने ले जाने के लिए जो नाव चल रही थी वह भी बंद हो गई है। नाव वालों का कहना है कि 2 महीने से पैसे नहीं मिले है।
किसान अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि फसलें बाजार और मंडी तक ले जाने के लिए व्यवस्था की जाए। अगर समय रहते फसलें नहीं काटी गई तो फसलें खराब हो जाएगी। इससे किसानों को भारी क्षति पहुंचेगी। कुछ किसान ट्रैक्टरों के माध्यम से फसलें बैक वाटर से निकाल भी रहे हैं, लेकिन वह खुद कहते हैं कि ऐसे में जान का खतरा बना है। पानी की वजह से बड़ा हादसा हो सकता है।
