गुना। गुना जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर आरोन थाने के अंतर्गत खेर खेड़ी गांव में एक महिला और तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
थाना प्रभारी आरोन प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम खेर खेड़ी में एक तालाब बना हुआ है। तालाब के आसपास प्रजापति समाज के लोग रहते हैं। शनिवार को प्रजापति समाज के कुछ लोग तालाब में नहाने के लिए गए थे जिनमें एक महिला और बच्चे शामिल थे।
इस दौरान तीन बच्चे पानी में डूबने लगे तो उन्हें बचाने के लिए महिला पानी में कूद गई। लेकिब महिला भी बच्चों के साथ डूब गई। मरने वालों में सीमा पत्नी मिथुन प्रजापति उम्र 20 साल, अनिकेत पुत्र मनोज प्रजापति उम्र 10 साल, मोटू पुत्री रामचरण प्रजापति उम्र 8 साल, करण उर्फ छोटू प्रजापति उम्र 6 साल शामिल हैं। पुलिस ने चारों के शवों को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए आरोन भिजवा दिया है।
