एक्सपोज़ टुडे, भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अचानक भोपाल के क्राइम ब्रांच थाने पहुँचे। सिंह ने क्राइम ब्रांच पहुँचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की शिकायत कर उनके ख़िलाफ़ केस दर्ज करने की माँग की।
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह क्राइम ब्रांच के अफ़सरों से कहा मेरे ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है, वैसे ही शिवराज सिंह चौहान के ख़िलाफ़ भी दर्ज करिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मैं हर बात का प्रमाण साथ लेकर आया हूँ। उन्होंने यह भी कहा की पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है, उनके घर जा रही है।
इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, आरिफ़ अकील, पीसी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर और कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल भी मौजूद थे।
