एक्सपोज़ टुडे,भोपाल।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी शैली के लिए जाने जाते हैं । सिंह ने मध्य प्रदेश के सत्तारूढ़ बीजेपी विधायक और कैबिनेट मंत्री को ही कह दिया की ऐसा है तो कांग्रेस में क्यों नहीं आ जाते ?
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नाथूराम गोडसे के भक्त बाबूलाल चौरसिया को कांग्रेस में शामिल कराने के बाद सियासी पारा गर्म है।कांग्रेस के साथ सत्ता पक्ष यानि भाजपा नेता भी लगातार हमलावर हो रहे हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पक्ष में राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मैदान पकड़ा है ।उन्होंने बीजेपी कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग को ऑफ़र देते हुए कहा है महात्मा गांधी से प्रेम है तो भाजपा छोड़ कांग्रेस में क्यों नहीं आ जाते ?
दरअसल कैबिनेट मंत्री सारंग ने ग्वालियर में सवाल उठाए थे और कहा था गांधी जी का सरनेम लेकर उनकी विचारधारा का दमन किया जा रहा है।इस पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार कर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग को ऑफ़र देते हुए कहा है महात्मा गांधी से प्रेम है तो भाजपा छोड़ कांग्रेस में क्यों नहीं आ जाते ?
