May 9, 2026

विधायक रामेश्वर का विवादित बयान, कहा – पाकिस्तान कांग्रेस का अब्बा

होशंगाबाद। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान को कांग्रेसियों का अब्बा कह दिया।

आमसभा में उपस्थितों को संबोधित करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और पाकिस्तान को कांग्रेसियों का अब्बा कहा। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब हम पाकिस्तान को धूल चटा सकते हैं जो रिश्ते में तुम्हारे अब्बा लगते हैं तो तुम्हें क्यों नहीं। यही नहीं रामेश्वर शर्मा ने कमलनाथ सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के पाप बढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इटारसी एसडीएम हरेंद्र नारायण को भी चेतावनी दी कि वो बजट से पहले उनका तबादला करा देंगे।

दरअसल बीजेपी विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई पात्र हितग्राहियों का नाम एसडीएम हरेंद्र नारायण द्वारा हटाए जाने के विरोध में आमसभा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक विजय पाल सिंह, जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल सहित कई बीजेपी पदाधिकारी शामिल हुए।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri