April 29, 2026

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के मानचित्रकार के यहां EOW का छापा।

एक्सपोज़ टुडे, उज्जैन।

देवास में पदस्थ T&CP (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) के मानचित्रकार विजय दरियानी के घर EOW उज्जैन की टीम ने छापा मारा। इंदौर में बंगाली चौराहा के नजदीक आशीष नगर में स्थित उनके घर पर EOW की टीम ने कार्रवाई की है।
टीम ने विजय दरयानी के गुरुकृपा रीजेंसी तथा कल्पना लोक स्थित फ्लैट के साथ ही माउंटबर्ग कॉलोनी स्थित निवास पर भी कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई आय से अधिक मामले में की गई है।
बताया गया कि टीम उनकी चल-अचल संपत्ति समेत सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच में कई बातें सामने आ सकती है।
उल्लेखनीय है कि दरियानी ने दो साल पहले आशीष नगर के पुराने मकान का दो करोड़ लगाकर नवीनीकरण करवाया था। मकान के चारों तरफ कैमरे लगाए गए थे। बताया गया कि उनके पास कई महँगी गाड़ियां होने की भी जानकारी मिली है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri