April 26, 2026

एडिशनल कमिश्नर के पीए के घर ईओडब्ल्यू का छापा, मिली करोड़ों की संपत्ति।

एक्सपोज़ टुडे।
इंदौर नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर का पीए निकला करोड़पति। ईओडब्ल्यू ने मारा मुकेश पांडे के घर छापा हुआ करोड़ों की संपत्ति का खुलासा।
​मुकेश कुमार पिता स्व. भवगवत प्रसाद पाण्डे, निवासी- 55-1, 55-2, स्कीम नंबर 51, संगम नगर, इन्दौर, पद दरोगा, नगर निगम इन्दौर के द्वारा सेवाकाल में भ्रष्टाचार से असमानुपातिक संपत्ति अर्जित करने की जानकारी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई इन्दौर के संज्ञान में आने पर आरोपी मुकेश पाण्डेय के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(सी), 13(1)(बी), 13(2) के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय से सर्च वारण्ट प्राप्त कर आज प्रातः पुलिस अधीक्षकधनन्जय शाह के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक अनिरूद्ध वाधिया, उप पुलिस अधीक्षक आर.डी. मिश्रा, निरीक्षक विनोद सोनी, कैलाश चन्द्र पाटीदार, श्रीमती लीना मारोठ पृथक-पृथक तीन टीमों के नेतृत्व में आरोपी मुकेश पाण्डेय के निवास स्थान 55-सी, स्कीम नंबर 51, संगम नगर इन्दौर तथा आरोपी की स्नेजी एकेडमी स्कूल संगम नगर इन्दौर तथा नगर निगम कार्यालय में आरोपी के कक्ष में छापा डालकर सर्च कार्यवाही की गयी, जिससे ज्ञात हुआ कि आरोपी नगर निगम इन्दौर में अपर आयुक्त के कार्यालय में वर्तमान में दरोगा के पद पर होते हुए निज सचिव का कार्य करता है तथा उसकी अब तक 26 वर्ष के सेवाकाल में उसे अनुमानित 55 लाख रूपये वेतन/भत्तो से आय प्राप्त हुयी है। परन्तु आरोपी ने आय से अधिक संपत्ति के रूप में उसका 1500 वर्गफीट पर निर्मित जी$1 भवन जिसकी अनुमानित कीमत 38 लाख रू., स्नेजी एकेडमी स्कूल 1500 वर्गफीट पर निर्मित जी$2 भवन जिसकी अनुमानित कीमत 51 लाख रू. तथा आरोपी के परिवार में पत्नि श्रीमती प्रीती पाण्डेय के नाम नरीमन कालोनी में 1500 एवं 1000 वर्गफीट की दो भू-खण्ड अनुमानित कीमत 55 लाख तथा पत्नि के नाम साकार एन.आर.आई. सिटी इन्दौर में 5200 वर्गफीट का भू-खण्ड कीमत 35 लाख पत्नी/रिश्तेदार के नाम से स्नेजी एकेडमी स्कूल के पास 1500 वर्गफीट का भू-खण्ड कीमत 10 लाख रू. तथा एक मारूती वेगनआर कार तथा दो पहिया वाहन कीमत 7 लाख रू. है। इसी प्रकार आरोपी की लड़की इशिता पाण्डेय जो कि पिपुल्स काॅलेज डेन्टल साइंस काॅलेज भोपाल में बी.डी.एस. डेन्टल का कोर्स कर रही है, जिसकी दो वर्ष की 17 लाख रू. फीस जमा करने के दस्तावेज तथा 164 ग्राम सोने के आभूषण कीमत 8 लाख रू. व नगद 2,25,000/- रू. की प्राप्त हुयी है। इसके अतिरिक्त आरोपी एवं उसके परिवारजन के कई बैंक खाते एवं बीमा पालिसियों के दस्तावेज प्राप्त हुए है। आरोपी के घर भौतिक सुखसुविधाओं की उपलब्ध सामग्री लगभग 25 लाख रू. की होना पायी गयी है। अब तक की कार्यवाही में आरोपी के पास आय से अधिक कुल लगभग 2 करोड़ पच्चीस लाख रू की चल/अचल संपत्तियां होना पायी गयी। आरोपी के बैंक लाॅकर की जानकारी बैंको से पत्राचार किया जाकर अग्रिम कार्यवाही आईन्दा की जावेंगी। आरोपी की और भी कई संपत्ति के खुलासा होने की संभावना है। उक्त तलाशी कार्यवाही में उप निरीक्षक श्री इतेन्द्र सिंह चैहान, श्री मनोहर सिंह बड़ोदिया, श्री राजेश गोयल, सुश्री बबीता जादोन, प्रधान आरक्षक श्री अभिषेक चैबे, श्री रणजीत द्विवेदी, श्री प्रदीप मिश्रा, श्री नितिन जावरिया, श्री हरीश वर्मा, श्री अजय चैबे व आरक्षक श्री अजय सोलंकी, श्री विशाल भायरे, श्री प्रकाश राठौर, श्री योगेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक श्रीमती नीलम कुशवाह, श्रीमती स्वाति चतुर्वेदी की सराहनीय भूमिका रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri