खंडवा। तिहाड़ जेल में जल्लाद की जरुरत को लेकर आई खबरों के बाद ओंकारेश्वर में रहने वाले पूर्व आर्मी मैंन ने जल्लाद बनने की इच्छा जाहिर की है। जवान ने इस सम्बन्ध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। पत्र में लिखा है कि यदि उन्हें निर्भया कांड के आरोपियों को फांसी देने का मौका दिया जाता है तो वें सरकार के खाते में पांच लाख रुपए भी जमा करेंगे।
ओंकारेश्वर के रहने वाले प्रदीप ठाकुर ने वीडियो जारी कर कहा कि, पिछले दिनों तिहाड़ जेल में जल्लाद न होने की खबर आई थी। इसको लेकर मैंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखाकर कहा है कि निर्भया के आरोपियों को फांसी देने का कार्य मुझसे कराया जाए। यह फांसी देने का कार्य मैं निशुल्क करूँगा और इसके बदले में भारत सरकार के खाते में पांच लाख रुपए डालने की घोषणा करता हूँ।
