छतरपुर। छतरपुर जिले की “बंदर हीरा खदान” की नीलामी पूरी हो गई है। खदान को आदित्या बिड़ला ग्रुप ने हासिल किया है। नीलामी में बिड़ला ग्रुप ने सबसे ज़्यादा बोली लगाई। खदान की नीलामी से राज्य सरकार को पच्चीस हजार करोड़ से ज्यादा की आय होगी।
दरअसल छतरपुर जिले के बक्सवाहा के निमानी गांव स्थित “बंदर हीरा खदान” में 3.50 करोड़ कैरेट हीरे का भंडार है। अनुमान है कि इस खदान में 55 हजार करोड़ के हीरे हो सकते हैं। बिड़ला ग्रुप एब अगले एक साल तक यहाँ हीरे की तलाश करेगा।
साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका की कंपनी रियो टिंटो को हीरा खदान के सर्वे का काम मिला था। सरकार ने इसके लिए शर्त रखी थी कि कंपनी खदान से निकलने वाला हीरा निर्यात नहीं करेगी और हीरे कटिंग और पॉलिशिंग भी प्रदेश में ही करना होगी। सरकार की शर्त को कंपनी ने मानने से इंकार करते हुए इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए थे। अब हीरा खदान की नये सिरे से नीलामी की गई। नीलामी के शरूआत में पांच कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई। हालाँकि नीलामी में तीन ही कंपनियां शामिल हुई। बिड़ला ग्रुप ने सबसे ऊंची बोली लगाकर हीरे की खदान हासिल कर ली।
