May 9, 2026

मध्यप्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाएं 29 से

भोपाल। मध्यप्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं 29 जून से 31 जुलाई के मध्य आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं में लगभग चार लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने बताया कि रीवा विश्वविद्यालय को छोड़ कर शेष 6 विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर की 25 प्रतिशत परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। 7 विश्वविद्यालयों में 597 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग चार लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें से स्नातक अंतिम वर्ष के लगभग 3 लाख 4 हजार 853 विद्यार्थी और स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर के लगभग एक लाख विद्यार्थी आफलाइन परीक्षा में शामिल होंगे। स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएँ किसी भी विश्वविद्यालय में नहीं हुई है। परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

प्रमुख सचिव ने बताया कि स्नातक प्रथम, द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर और अन्य पाठ्यक्रमों की नियमित परीक्षाएँ स्थानीय स्तर पर परिस्थितियाँ सामान्य होने पर आयोजित की जा सकेगी। स्नातक कक्षाओं के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश देकर एक सिंतबर 2020 से नया सत्र प्रारंभ किया जायेगा। इस वर्ष के लिए स्नातक कक्षाओं और पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का नया सत्र एक अक्टूबर 2020 से शुरू होगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri