इंदौर। सोमवार को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार केरल से मानसून को मध्यप्रदेश में पहुंचने के लिए 15 दिन लगेंगे। 20 जून तक मानसून प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पहुँच जाएगा, वहीँ 25 जून तक पूरे प्रदेश में छा जाएगा। इस बीच सोमवार देर रात को इंदौर और मालवा-निमाड़ अंचल में बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अनुमान लगा लिया था।
बता दे कि मौसम विभाग ने इस साल प्रदेश में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। मप्र में बारिश भारत के दूसरे हिस्सों से थोड़ी ज्यादा होगी। वहीँ इस बार इंदौर संभाग में बारिश सामान्य (96 से 102) से 103 प्रतिशत प्रतिशत तक हो सकती है।
इसके अलावा वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 3 जून और 4 जून के बीच मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में जोरदार बारिश हो सकती है। मालवा के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। उनका कहना है कि मानसून से पहले लक्ष्यदीप के ऊपर निर्मित कम दबाव आगे प्रभावशाली होकर गुजरात में तूफान का रूप ले रहा है।
