पन्ना। प्रदेश के पन्ना जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मृत युवक के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव लेने के लिए रिश्वत देना पड़ी। इसके बाद परिजनों को शव को बैलगाड़ी में लेकर जाना पड़ा।
मामला पन्ना के जिले शाहनगर तहसील उप स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। दरअसल यहाँ फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक का शव लाया गया। शव के पोस्टमार्टम के बाद कर्मचारियों ने शव को छोड़ने और शराब पीने के लिए परिजनों से 700 रुपये की मांग की। इस पर मृतक के भाई को अपने जीजा जी से उधार लेकर रिश्वत देना पड़ी।
इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मृतक की शव ले जाने के लिए गाड़ी देने से भी मना कर दिया। ऐसे में परिजनों को करीब 5 किलोमीटर तक बैलगाड़ी पर शव रखकर ले जाना पड़ा।
