May 4, 2026

तेल टैंकर पलटा, मची लूट

सागर। गाय को बचाने के प्रयास में तेल से भरा टैंकर पलट गया। इससे तेल पूरी सड़क पर फेल गया। सड़क पर तेल देख ग्रामीण वहां पहुंचे और तेल को समेटने लगे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

दुर्घटना आज सुबह सागर झांसी नेशनल हाईवे पर मालथौन के पास घटी। टैंकर ड्राइवर ने सड़क पर बैठी गाय को बचाने का प्रयास किया। इससे टैंकर पलट गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सड़क पर टैंकर पलटने से तेल पूरी सड़क पर फ़ैल गया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी महिलाएं और बच्चे डिब्बो में भरकर तेल समेटने पहुँच गए। फ़िलहाल पूरी सड़क पर तेल की चिकनाई बनी है। इससे किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो इसलिए पुलिस वहां मौजूद हैं।

ट्रक ड्राइवर नरेंद्र सिंह ने बताया कि गाय को बचाने में यह हादसा हुआ। चावल का तेल भरकर राजमुंदरी से मुरैना जा रहे थे। काफी नुकसान भी हुआ है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri