May 9, 2026

शहर को गंदा करने वालों पर ऑन स्पॉट 35 हजार की चालानी कार्रवाई

इंदौर। स्वास्थ्य अधिकारी और सीएसआई ने गंदगी फैलाने के आरोप में शहर के दो संस्थानों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 35 हजार रुपए का दंड वसूला है। अधिकारियों ने एक संस्थान पर 25 हजार जबकि दूसरे संस्थान पर 10 हजार रुपए दंड लगाया है।

दरअसल स्वच्छता में हैट्रिक लगा चुके इंदौर शहर को लगातार चौथी बार नंबर वन बनाने के लिए निगम कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है। निगम कमिशनर आशीष सिंह ने शहर को गन्दा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

गुरुवार को स्वास्थ्य अधिकारी विवेक गंगराड़े और सीएसआई आशीष कापसे ने अपने क्षे़त्र में कार्रवाई करते हुए दो मॉल पर चालानी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान टीम को वायएन रोड पर स्थित विशाल मेगा मार्ट से निकलने वाला कचरा पास के खाली प्लॉट में पड़ा हुआ मिला। इस पर टीम ने मॉल के मैनेजर से दंड भरने के लिए कहा। जब मैनेजर ने दंड भरने से मना किया तो अधिकारियों ने मॉल सील करने की बात कही। इस पर मॉल के दिल्ली में बैठे प्रबंधकों ने मैनेजर को ऑन स्पॉट फाइन भरने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने विशाल मेगा मार्ट पर चालानी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रूपए का दंड वसूला।

वहीँ दूसरी ओर गंदगी फ़ैलाने पर ऑनडोर शॉप पर भी ऑन स्पॉट कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने ऑनडोर शॉप से 10 हजार रुपए का चालान वसूला।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri