July 24, 2026

विधायक के बेटे पर धारा 376 बलात्कार की एफ़आइआर दर्ज।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
उज्जैन के समीप बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर शुक्रवार देर शाम युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार युवती कुछ दिनों पहले डीआईजी से शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

पीड़िता ने बताया कि कुछ महीनों पहले करण भवरकुआं थाना क्षेत्र किसी होटल में लेकर गया था। जिसके बाद युवती के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया है। और युवती पुलिस से शिकायत ना करें इसके लिए कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक पीड़िता के केट रोड पर कुछ वर्षों पहले करण से संपर्क में आई थी। युवती को शादी का झांसा भी दिया गया ।टीआइ के मुताबिक पीड़िता कैट रोड़ पर उसकी मुलाकात हुई थी।और पिछले साल दिसंबर में करण के संपर्क में आइ थी।

पटवारी को धमकी का ऑडियो हुआ था वायरल — 2020 नवंबर में विधायक पुत्र का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था । जिसमें वे सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने पर महिला पटवारी को धमकाते सुनाई दे रहे थे । कथित वायरल ऑडियो में विधायक के बेटे और महिला पटवारी के बीच साढ़े तीन मिनट तक बात हुई थी ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri