Xpose Today News
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सीनियर आईपीएस रिटायर्ड स्पेशल डीजी और उनके बेटे पर एफ़आइआर दर्ज हुई है। पुलिस के मुताबिक़ पिता पुत्र ने घर में खाना बनाने वाले रसोईए से जमकर मारपीट कर दी। रसोईया बुरी तरह घायल हो गया उसकी शिकायत पर विभिन्न धाराओं में एफ़आइआर दर्ज की गई है।
मामला आपको विस्तार से बताते हैं
रातीबढ़ पुलिस के अनुसार फरियादी विपेंद्र सिंह तोमर (31) निवासी चौबड़ी, जिला रीवा ने शिकायत में बताया कि वह रसोइया है। कुछ दिन पहले वह अपने परिचित मोहित सिंह सेंगर के माध्यम से भोपाल आया था। उसे आरडी मिश्रा द्वारा रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित डीपीएस तिराहे के पास मेंडोरी रोड, नीलबड़ में रहने वाले रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह के घर खाना बनाने के काम पर रखा था। उसके साथ 15 हजार रुपए मासिक वेतन, रहने और खाने की व्यवस्था तय हुई थी।
रसोइए का कहना है कि खाना सही नहीं बनने पर उन्होंने गाली गलौच की थी। इस मैंने काम करने से मना कर दिया तो मेरा मोबाइल छीन लिया गया। मुझसे जबरन काम कराने लगे। वे काम से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए वारदात को अंजाम दिया गया है।”
शिकायत के अनुसार काम के दौरान शैलेष सिंह, शशांक सिंह और उनके ड्राइवर मिश्रा ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आवेदन की जांच की।”
फरियादी तथा गवाह मोहित सिंह सेंगर के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
केस दर्ज किया है।
रसोइए से गाली-गलौज और मारपीट के मामले रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह, उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह और ड्राइवर पर थाना रातीबढ़ पुलिस ने धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।”
“
