खरगोन। मंगलवार को खरगोन में दमकल कर्मी की गाड़ी ने थाना प्रभारी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में थाना प्रभारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के तीन दिन बाद टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है।
दरअसल मंगलवार को मेनगांव के पास फोरलेन सड़क निर्माण में लगे गिट्टी से भरे डम्फर में आग लग गई थी। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुरेश महाले मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान आग बुझाने के लिए तेज गति से आ रहे नगर पालिका खरगोन के फायर फाइटर ने थाना प्रभारी को टक्कर मार दी थी।
