May 10, 2026

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा इस्लामिक देशों के पान का ज़ायक़ा

छतरपुर। प्रदेश में ठंड के प्रकोप के बीच हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। खासकर दुनिया भर में मशहूर बुंदेलखंड के देशी पान पर भी बारिश और ओलावृष्टि का असर साफ़ देखा जा रहा है। बारिश और ओलावृष्टि ने देशी पान की फसल को तबाह कर दिया है।

इस बार ओलावृष्टि के कारण बुंदेलखंड का पान ख़राब हो गया है। उस पर काले धब्बेदार दाग पड़ चुके हैं। बुन्देलखण्ड में लगभग 12 सौ हेक्टेयर में होने वाली पान की खेती 80 प्रतिशत से अधिक नष्ट हो चुकी है। इससे बुंदेलखंड में किसानों को लगभग 500 करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अकेले छतरपुर जिले में ही किसानों की दौ सौ करोड़ रुपए की पान फसल नष्ट हुई है। बुंदेलखंड क्षेत्र में इसी देशी महोबिया पान की खेती अधिकता से होती है।

बता दे कि बुंदेलखंड का पान पूरी दुनिया में मशहूर है। यहाँ का पान सबसे अधिक इस्लामिक देशों में जाता है खासकर पाकिस्तान में।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri