देवास। शादी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इतनी बड़ी मात्रा में लोगों के बीमार से होने शादी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बीमार लोगों को उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी। बीमार लोगों को इलाज के जिला अस्पताल लाया गया है।
दरअसल देवास जिले के भोरासा के रहने वाले भारत ठाकुर के लड़का और लड़की की शादी थी। बताया जा रहा है कि नाश्ता करने के बाद अचानक मेहमान और रिश्तेदारों की तबीयत ख़राब होने लगी। देखते ही देखते 100 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए।
देवास के जिला अस्पताल में करीब 60 से 70 मरीजों को भर्ती कराया गया है वहीँ अन्य लोग निजी अस्पताल में भर्ती है। मरीजों से मिलने के लिए सांसद, विधायक, कलेक्टर, एसपी जिला अस्पताल पहुंचे है।
