April 27, 2026

वन मंत्री पुलिस के व्यवहार से नाराज़ हो कर कार्यक्रम छोड़ कर चले गए।

एक्सपोज़ टुडे,जबलपुर।
पुलिस के साथ हुई कहासुनी के बाद बिफरे मंत्री विजय शाह, कार्यक्रम में शामिल हुए बिना ही वापिस लौटे।
दरअसल गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के 164 वें बलिदान दिवस के अवसर पर जबलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह आज अमर शहीद राजा शंकरशाह- रघुनाथशाह की प्रतिमा स्थल पर दर्शन करने पहुंचे थे जहां उनकी पुलिस के साथ कहासुनी हो गई।

  जिस पर वन मंत्री विजय शाह बिफर गए। उन्होंने कहा हमारे पूर्वजों का पूजन करने से ही हमें रोका जा रहा है।

ऐसी व्यवस्था को दूर से ही प्रणाम, और हमारे पूर्वजों को भी दूर से प्रणाम। हालांकि अधिकारी मंत्री शाह को समझाने का प्रयास करते नजर आए लेकिन वे नहीं माने और कार में बैठकर चले गए।

उल्लेखनीय है कि राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जबलपुर शहीद स्थल पर आए हैं।

जिसके चलते प्रोटोकॉल के तहत चिन्हित लोगों को ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश दिया जाना था।

शहर में देश के गृहमंत्री अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के कई बड़े नेता, देश व प्रदेश के मंत्री लगभग आठ घंटे मौजूद हैं ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri