May 10, 2026

प्रदेश में मची सियासी उथल – पुथल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज पहुँचे भोपाल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में चल रहे सियासी उथल-पुथल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल पहुँच गए हैं। उनके साथ नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह भी लौट आए हैं। वहीँ खबर है कि मध्य प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी भोपाल पहुँच रहे हैं। बता दे कि भाजपा और कांग्रेस ने आज शाम को विधायक दल के बैठक बुलाई है।

वहीँ सोमवार देर रात हुई कैबिनेट की बैठक में 18 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीँ अन्य 4 मंत्री मंगलवार को अपना इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि कमलनाथ सरकार पर आए संकट को टालने के लिए निर्दलीय और सपा-बसपा के विधायकों को मंत्री बना सकते हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को अचानक सिंधिया समर्थक मंत्री समेत करीब 17 विधायक अचानक से गायब हो गए हैं। कहा जा रहा है कि सभी 17 विधायक बेंगलुरु में हैं। फ़िलहाल सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों से कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा हैं। इससे प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri