April 26, 2026

पूर्व सीएम ने जेल मैन्युअल तोड़ आरोपी से की मुलाक़ात।गृह मंत्री के निर्देश पर जेल अधीक्षक हुए सस्पेंड।

एक्सपोज़ टुडे।
पूर्व मुख्यमंत्री की जेल में बंद एनएसयूआई अध्यक्ष से मुलाक़ात का मामला गर्मा गया है गृह मंत्री ने इस मामले में जेल अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में सेंट्रल जेल पहुँच कर जेल मैन्युअल तोड़ा और एसआई की हत्या के प्रयास के आरोप में बंद एनएसयूआई अध्यक्ष से जेल अधीक्षक के कमरे में बैठ कर मुलाक़ात की। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और गृह मंत्री के निर्देश पर जेल अधीक्षक मनोज साहू को सस्पेंड कर दिया गया है।
मामला इस प्रकार है पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ग्वालियर सेंट्रल जेल पहुंचे। यहां पुलिस सब इंस्पेक्टर की हत्या के प्रयास के आरोप में बंद NSUI के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात में सारे नियम तोड़े गए। दिग्विजय ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर जेलर के केबिन में आरोपी से मुलाकात की। इसका VIDEO भी सोशल मीडिया पर कांग्रेसियों ने ही वायरल किया है।

इस मुलाकात की शिकायत गृह विभाग और CM हाउस तक पहुंची। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश पर ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक मनोज कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। गृहमंत्री ने कहा, दिग्विजय सिंह जी 10 साल तक मप्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। मैं समझता था कि उन्हें नियम प्रक्रियाओं का ज्ञान होगा कि जेल के अंदर के फोटो वायरल नहीं किए जाते हैं।

इसलिए हैं NSUI जिलाध्यक्ष जेल में
NSUI जिलाध्यक्ष शिवराज यादव लगातार शहर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। एक प्रदर्शन के दौरान फूलबाग पर कुछ समय पहले वह सीएम का पुतला दहन कर रहे थे, तभी वहां इंदरगंज के सब इंस्पेक्टर गौतम ने पुतला छीनने का प्रयास किया था। सब इंस्पेक्टर का आरोप है कि शिवराज और उसके साथियों ने इसे मार दो… कहते हुए पुतला उन पर फेंक दिया। एसआई काफी झुलस गए थे। दिल्ली तक उनका इलाज चला था। इस मामले में पुलिस ने NSUI जिलाध्यक्ष शिवराज यादव सहित कई लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। तब से ही NSUI जिलाध्यक्ष जेल में है, जबकि कांग्रेस इसे एक्सीडेंट बता रही है। भाजपा की कार्रवाई को दमन की कार्रवाई बता रही है।

डीजी जेल का कहना
जेल डीजी अरविंद कुमार का कहना है कि गृह मंत्रालय को रिपोर्ट कर दी गई है। जो जानकारी चाही गई थी, वह बता दी गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri