ग्वालियर। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक इमारती देवी का एक तथाकथित ऑडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में इमारती देवी स्थानीय कार्यकर्ता को आंखें फोड़ने की धमकी दे रही है। हालांकि इमारती देवी ने ऑडियो को फर्जी बताया है जबकि कांग्रेस इसको लेकर भाजपा और इमारती देवी पर निशाना साध रही है।
बताया जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्र डबरा के गांव के एक कार्यकर्ता ने पूर्व मंत्री से कहा कि आप हमारी नेता हैं, गांव में न तो बिजली आई है और न ही बोरिंग हुआ है। हम परेशान हैं। जिसके जवाब में पूर्व मंत्री कहती है कि गांव में ना बिजली लगेगी और ना ही बोरिंग करवाई जाएगी। जाओ विरोध करो। यहीं नहीं ऑडियो में पूर्व मंत्री कहती है कि तुम इमरतीदेवी को जानतो। क्या कह रहे थे कि मुन्नालाल की हालत देखी। आंखें फुरवा (फुड़वा) देंगे।
हालांकि अभी तक इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हो पाई हैं। हालांकि इमारती देवी ने ऑडियो को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि मेरी किसी कार्यकर्ता से कोई बात नहीं हुई है। जबकि कमलनाथ समर्थक कांग्रेसी नेता सैयद जफर ने ऑडियो को लेकर इमारती देवी पर हमला बोला है। सैयद जफर ने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘पूर्व मंत्री इमारती देवी का विवादित ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ। वाइरल तथाकथित ऑडियो में इमारती देवी एक व्यक्ति को आँखे फोड़ने की धमकी। ऑडियो में बात कर रहा युवक पूर्व मंत्री से बोल रहा है कि उनका क्षेत्र में विरोध जिसक के बाद गुस्से में आई मंत्री जी ने युवक को दी आँख फोड़ने की धमकी।’
गौरतलब है कि ग्वालियर क्षेत्र की कद्दावर नेता इमरती देवी कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं। उनकी गिनती ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी नेताओं में होती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ इमरती देवी भी इस्तीफे देकर भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। उपचुनाव में डबरा सीट से भाजपा की ओर से इमरती देवी का उम्मीदवार बनना तय माना जा रहा हैं।
