एक्सपोज़ टुडे, डबरा, ग्वालियर। पूर्व मंत्री इमरती देवी के ऑडियो से बवाल खड़ा हो गया है। ग्राम सूठा पाठा के पास डेरा पर रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता धर्मेंद्र बघेल ने ट्रांसफ़ॉर्मर और हैंडपंप लगवाए जाने को लेकर पूर्व मंत्री को फोन लगाया था।
इस दौरान बघेल ने लश्कर के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर हुए हमले और क्षेत्र में पूर्व मंत्री की हवा खराब होने की बात कही। इसे सुनते ही पूर्व मंत्री भड़क गई। मोबाइल पर कार्यकर्ता को बोली न अब हैंड पंप लगेगा, न ट्रांसफ़ॉर्मर रखवाया जाएगा। धमकी देते हुए कहा इमरती देवी को जानते हो? कोई नज़र उठाकर देखेगा तो दोनो आँखें फ़ूडवा देंगे।
