इटारसी/होशंगाबाद। भोपाल एमपी हॉकी एकेडमी के चार खिलाड़ियों की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वहीं चार खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी खिलाड़ी ध्यानचंद ट्रॉफी में खेलने इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे।
दरअसल होशंगाबाद में अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। खिलाड़ी मैच खेलने के लिए होशंगाबाद जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे-69 पर इटारसी-होशंगाबाद के बीच रैसलपुर गांव के पास सड़क हादसा हो गया।
मृतक हॉकी खिलाड़ियों के नाम शाहनवाज खान निवासी इंदौर, आदर्श हरदुआ निवासी इटारसी, आशीष लाल निवासी जबलपुर, अनिकेत निवासी ग्वालियर है। चारों हॉकी के नेशनल खिलाड़ी थे। कल सिवनी – जबलपुर से मैच हुआ था।
