इटारसी/होशंगाबाद। भोपाल एमपी हॉकी एकेडमी के चार खिलाड़ियों की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वहीं चार खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी खिलाड़ी ध्यानचंद ट्रॉफी में खेलने इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दुर्घटना में मारे गए खिलाड़ियों के परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ जाहिर की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, “होशंगाबाद में हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे हॉकी खिलाड़ियों के वाहन की रैसलपुर गाँव के पास दुर्घटना होने की ख़बर बेहद दुखद। दुर्घटना में मृत खिलाड़ियों के परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।”
अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि, “घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना। घायलों का समुचित इलाज कराने के व पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने के निर्देश।”
दरअसल होशंगाबाद में अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। वे साथी खिलाड़ी आदर्श हरदुआ का जन्मदिन मनाने के लिए आयोजकों की अनुमति लेकर रविवार रात इटारसी गए थे। वहां से सुबह लौटते समय नेशनल हाईवे-69 पर इटारसी-होशंगाबाद के बीच रैसलपुर गांव के पास सड़क हादसा हो गया। उनकी कार पेड़ से टकरा गई।
मृतक हॉकी खिलाड़ियों के नाम शाहनवाज खान निवासी इंदौर, आदर्श हरदुआ निवासी इटारसी, आशीष लाल निवासी जबलपुर, अनिकेत निवासी ग्वालियर है। चारों हॉकी के नेशनल खिलाड़ी थे। कल सिवनी – जबलपुर से मैच हुआ था।
