विदिशा। विदिशा जिले के ग्यारसपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीँ एक बच्ची समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायलों को जिला चिकित्सालय विदिशा रेफर किया गया है।
खबर के अनुसार रात करीब दो से तीन बजे के बीच ग्यारसपुर थाना इलाके के अटारीखेजड़ा में एक कार खड़े ट्रक में जा घुसी। कार में एक ही परिवार के छह लोग बैठे हुए थे। हादसे में चार लोगों की मौत गई वहीँ दो गंभीर घायल है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
