भोपाल। प्रदेश की राजधानी में नगर निगम और जिला प्रशासन ने पत्रकार भवन को गिरा दिया है। अब इसकी जगह नया सर्वसुविधायुक्त मीडिया सेंटर बनाया जाएगा। सरकार ने नए पत्रकार भवन के प्रस्तावित प्रोजेक्ट की तस्वीर जारी की है।
नए पत्रकार भवन में ऑडिटोरियम, बैंक्वेट हॉल, सेमिनार हॉल और कॉन्फ्रेंस रूम के अतिरिक्त आर्ट गैलरी भी होगी। यहां पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम भी बनाए जा रहे हैं। जिम क्लब और रेस्टोरेंट की सुविधा भी रहेगी।
