April 26, 2026

बुजुर्ग डाक्टर को ईलाज के लिए घर बुलाया फिर हनीट्रैप में फंसाकर पांच लाख की ब्लैकमेलिंग, युवती और उसका साथी गिरफ़्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

भोपाल के एक बुजुर्ग डॉक्टर को हनी ट्रेप में फंसाकर लाखों रूपए की ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। ईलाज के बहाने डॉक्टर के पास गई युवती और अश्लील हरकत का वीडियो बनाने का बोलकर करने लगी ब्लैकमेल। युवती और उसके साथी ने बुजुर्ग डॉक्टर से 5 लाख रूपए की माँग की रूपए न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के 50 हज़ार रूपए लेते हुए आरोपी युवती और उसके साथी को धरदबोचा है।

पिपलानी क्षेत्र के इंद्रपुरी सी सेक्‍टर में होम्योपैथिक क्लीनिक चलाने वाले एक बुजुर्ग डाक्टर हनीट्रैप का शिकार हो गए।एक महिला ने डाक्टर को इलाज के नाम पर घर बुलाया और उन पर अकेले में अश्लील हरकत करने का आरोप लगा दिया।फिर  वीडियो बनाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।महिला अपने साथी को भानजा बनाकर करीब एक साल से डाक्‍टर से रुपये हड़प रही थी। तंग आकर वृद्ध ने पिपलानी पुलिस में शिकायत की।

ऐसे फँसाया डॉक्टर को। 
पिपलानी थाने के एसआइ केपी सिंह के मुताबिक भवानी नगर पिपलानी में रहने वाले 82 वर्षीय जुगल किशोर खरे होम्योपैथिक चिकित्सक हैं।
वह इंद्रपुरी सी सेक्टर पिपलानी में क्लीनिक चलाते हैं। उनके क्लीनिक पर बबीता नाम एक 40 साल की महिला अपना इलाज कराने आया करती थी। महिला ने अपने दोस्त और कथित भांजे आमिर उर्फ सुहेल को डाक्टर के बारे में बताया था। इस पर दोनों मिलकर डाक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये ऐंठने की योजना बनाई। इसके बाद महिला ने 14 फरवरी 2022 को डॉक्टर को फोन किया और तबीयत खराब होने का बहाना कर चेकअप करने के लिए घर बुलाया। डाक्टर जब उनके घर पर पहुंचा तो आमिर और बबीता दोनों थे। डॉक्टर के आते ही आमिर सुनियोजित योजना के मुताबिक कमरे से बाहर आ गया। उसके बाहर जाते ही बबीता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर लिए थे और डाक्टर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाने लगी। इस पर आमिर ने डाक्टर को धमकाना शुरू किया और बोला कि कमरे में सीसीटीवी लगे हैं। वह उनको निकालकर इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित कर देगा। बुजुर्ग डाक्‍टर बेइज्‍जती के डर से उनके सामने मिन्‍नतें करने लगा। डाक्टर को जाल में फंसता देख आरोपितों ने उससे पांच लाख मांगे।
 
हेमा कान्वेंट स्कूल के पास आकर दिए 55 हजार
आरोपित डाक्टर आरोतिपों के जाल में इस कदर फंस गया था कि उसने उनकी मांग के पांच लाख के बदले में 55 हजार की पहली किश्‍त गोविंदपुरा थाने के पास हेमा कान्वेंट के पास आकर दे दिए थे। इस तरह दोनों आरोपित करीब एक साल से उससे डरा-धमकाकर रूपये ले रहे थे। गुरुवार को जब आरोपित ने डाक्टर से रूपये मांगे तो उसने रुपये होने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपित ने चाकू की नोक पर उससे 15 सौ रुपये छीन लिए। इस पर वृद्ध डाक्टर थाने पहुंचा। उसने पूरा घटनाक्रम बताया और उसकी लिखित शिकायत की। इस पर पुलिस ने अड़ीबाजी और लूट की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपितों से पूछताछ में हनीट्रैप के अन्‍य मामले भी सामने आ सकते हैं। दोनों आरोपित अपने को मामी- भांजे बताते हैं, जबकि असल में दोनों दोस्त हैं।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri