July 4, 2026

इंदौर की घुड़सवार युवती से घोड़ा ख़रीदने के नाम पर ठगोरों ने 1 करोड 62 लाख रूपए उड़ाए।

Xpose Today News
इंदौर साइबर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार के साथ हुई 1.62 करोड़ रुपए की साइबर ठगी को 24 घंटे के भीतर नाकाम कर दिया। ठगी गई पूरी रकम शिकायतकर्ता के बैंक खाते में सुरक्षित रिफंड करा दी गई। बता दें, नवंबर-दिसंबर 2025 में भी साइबर सेल ने इसी खिलाड़ी के साथ हुए 3.75 करोड़ रुपए के Business Email Compromise (BEC) फ्रॉड की रकम रिफंड कराई थीं

मामला क्या है आपको विस्तार से बताते हैं साइबर के मुताबिक, इंदौर के सनसिटी निवासी मुकेश हजेला परिवार की घुड़सवार बेटी सितंबर-अक्टूबर 2026 में जापान में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी कर रही हैं। बेटी घोड़ा खरीदने के लिए डेनमार्क की कंपनी HELGSTRAND DRESSAGE से डील कर रही थी। इसके तहत उन्होंने 45 प्रतिशत राशि कंपनी के अधिकृत बैंक खाते में भेज भी दी थी।

ऐसे हुई ठगी
इसी दौरान 29 मई 2026 को ठगों ने कंपनी के डायरेक्टर Andreas Helgstrand के नाम से फर्जी ईमेल ।आईडी बनाकर बैंक खाता बदलने का ईमेल भेज दिया। झांसे में आकर खिलाड़ी ने 1 करोड़ 62 लाख रुपए JP Morgan Bank के स्कैमर खाते में ट्रांसफर कर दिए।शिकायत मिलते ही एसपी साइबर सव्यसाची सराफ ने टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद स्कैमर का JP Morgan Bank खाता तत्काल होल्ड कराया गया।”

साइबर सेल ने अपनी आधिकारिक ईमेल आईडी से JP Morgan प्रबंधन को लीगल नोटिस भेजा। इसके बाद 30 जून 2026 तक पूरी 1.62 करोड़ रुपए की राशि शिकायतकर्ता के खाते में रिफंड करा दी गई।”

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri