March 8, 2026

5 लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढेर

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में पकड़े गए गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारा गया है। विकास दुबे को कमर और सीने में गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि उज्जैन से कानपुर ले जाते समय एसटीएफ के काफिले की गाड़ी कानपुर शहर से लगभग 17 किलोमीटर पहले पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे पुलिसकर्मियों का हथियार छीनकर भाग निकला। घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जहाँ विकास दुबे को कमर और सीने में गोली लगी। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में लाला लाजपत राय हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

हादसे को लेकर अभी तक यूपी एसटीएफ की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि बारिश और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पलट गई। इसका फायदा उठाकर विकास दुबे पुलिसकर्मियों का हथियार छीनकर भाग निकला। घटना स्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई। गाड़ी पलटने से चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि विकास दुबे को कल मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से हिरासत में लिया गया था। उज्जैन पुलिस के अनुसार विकास दुबे महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद देर रात उज्जैन पुलिस ने उसे यूपी एसटीएफ को सौंप दिया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri