April 27, 2026

हरदा की महिला ने सउदी अरब से पीएम नरेंद्र मोदी से माँगी मदद।

एक्सपोज़ टुडे,हरदा।
सउदी अरब में नौकरी कर रही मध्य प्रदेश के हरदा की महिला ने भारत वापसी आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद माँगी है। वह सउदी अरब में नौकरी करने गई लेकिन वहां उसे न ठीक वेतन मिला व्यवहार ठीक हुआ । इसलिए वह परेशान हो गई । पीड़ित महिला ने मदद के लिए वीडियो जारी किया है।

मूल रूप से हरदा की रहने वाली
रीना गेहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुद की भारत वापसी कराने की गुहार लगाई है ।हरदा की फ़ॉरेस्ट कॉलोनी में रहने वाली रीना को नौकरी की ज़रूरत थी । वह एक एजेंट के संपर्क में आई एजेंट ने उसे सउदी अरब में नौकरी लगवा दी । वहाँ उसके साथ दुर्व्यवहार होने लगा।उसे जितना वेतन देने की बात हुई उतना वेतन नहीं दिया गया । वह इंडिया लौटना चाहती हैं लेकिन उसका पासपोर्ट एजेंट के पास है इसलिए वह वापस नहीं आ पा रही है। पीड़ित महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri