March 7, 2026

इंदौर में डेरा डाल कर बैठी ग्वालियर पुलिस ने मास्टर माइंड को देर रात धरदबोचा।

Xpose Today News

इंदौर में दो दिनों से डेरा डालकर बैठी ग्वालियर पुलिस क्राइम ब्रांच को शनिवार देर रात सफलता मिल ही गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने महालक्ष्मी नगर में छापा मारा और 90 लाख की ठगी करने वाले मास्टर माइंड आरोपी को धरदबोचा। ग्वालियर पुलिस क्राइम ब्रांच के अनुसार रेलवे स्टेशन पर एसी लगवाने का टेंडर दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए की ठगी करने वाले ठग को थाटीपुर पुलिस ने शनिवार रात इंदौर के महालक्ष्मी नगर से पकड़ा है।

रेलवे स्टेशन पर एसी लगाने का टेंडर दिलाने के नाम पर 90 लाख रूपए ठग लिए।

ग्वालियर थाटीपुर थाना में कारोबारी पंकज सोनी ने शिकायत की थी कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात राहुल, नफशत अली, चिराग शर्मा और योगेश गोयल से हुई थी। कुछ समय बाद आरोपियों ने उसे रेलवे स्टेशन पर एसी लगाने का टेंडर दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए ऐंठ लिए और उसको टेंडर नहीं मिला। काफी समय बीतने पर जब उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है तो मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।”

“आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। अब पकड़े गए ठग की निशानदेही पर पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट जाएगी, जिससे मामले का खुलासा किया जा सके।”

“मामले में कुल चार आरोपी थे, जिनमें राहुल जाटव को कुछ दिन पहले पुलिस ने पकड़ा है। जबकि योगेश गोयल, नफशत अली उर्फ राजा खान और चिराग शर्मा गायब हो गए थे। राहुल और चिराग के पकड़े जाने के बाद अब नफशत अली और योगेश गोयल गायब हैं। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर शेष आरोपियों की जानकारी जुटाने में लग गई है।”

इंदौर में छुपे हैं आरोपी।

“सूचना मिली थी कि लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे 90 लाख रुपए की ठगी के आरोपी चिराग शर्मा और योगेश गोयल इंदौर में छिपे हुए हैं। इसका पता चलते ही एसआई केके पाराशर, आरक्षक रूप सिंह और नीरज को आरोपियों को पकड़ने के लिए इंदौर रवाना किया। पुलिस टीम पिछले दो दिन से आरोपियों की तलाश में इंदौर में लगी थी। शनिवार रात आरोपी चिराग शर्मा जब अपने ठिकाने पर पहुंचा तो पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। चिराग को पकड़ने के बाद पुलिस योगेश के ठिकानों पर पहुंची, लेकिन उसे चिराग के पकड़े जाने का पता चल चुका था और वह गायब हो गया था।”

विपेंदर सिंह चौहान, टीआई थाना थाटीपुर ग्वालियर 

 

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri