April 26, 2026

इंदौर में हीरे की धोखाधड़ी के आरोपी को हरदा पुलिस ने उठाया।

 

Xpose Today News

इंदौर से लाखों रूपए के हीरे की धोखाधड़ी करने वाले युवक को हरदा पुलिस ने उठाया है। आरोपी को लेकर जब पुलिस हरदा पहुंची तो जमकर बवाल हो गया। शाम को करणी सेना के करीब 40 कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए। इसके बाद पुलिस करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत ने मौके पर मौजूद एसआई अनिल गुजर को धमकी दी। उन्होंने कहा कि वर्दी उतारकर आ जाना, यहां माहौल बिगड़ा तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।”

यह है मामला

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां आशीष राजपूत नाम के युवक ने तीन लोग विक्की उर्फ विकास लोधी, मोहित वर्मा और उमेश तपानिया पर 18 लाख के हीरे की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। आशीष ने पंडित की सलाह पर 1.52 कैरेट का हीरा खरीदने का मन बनाया था।”

“इंदौर के मोहित वर्मा ने इंदौर में उमेश तपानिया से पहचान कराई और आनंद ज्वेलर्स से हीरा चेक कराकर सौदा तय करवाया। हीरे के बदले नकद 16.79 लाख और दो ट्रांजैक्शन में 70 हजार रुपए दिए थे।”

“कुछ दिन बाद आरोपियों ने हीरे की कीमत बढ़ने का हवाला देकर दोबारा संपर्क किया। वे आशीष को इंदौर बुलाकर मुंबई ले गए। वहां हीरा चेक कराने के नाम पर नकली हीरा थमा दिया। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी।”

“पुलिस ने इस मामले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत, आशीष राजपूत, शुभम और रोहित के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेजा गया।”

“लाठीचार्ज के विरोध में शाम सवा सात बजे से शहर के बायपास रोड पर हनुमान मंदिर के सामने करणी सेना के कार्यकर्ताओं और राजपूत समाज के लोगों ने चक्काजाम शुरू कर दिया। धरने पर बैठे लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।”

 

इंदौर से गिरफ्तार कर लाए।

अक्टूबर 2024 के धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस को शनिवार को कोर्ट में चालान पेश करना था। इसके लिए पुलिस आरोपी मोहित को इंदौर से लेकर आई थी। 

प्रह्लाद सिंह मर्सकोले, टीआई थाना सिटी कोतवाली

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri