May 10, 2026

डायनामाइट ब्लास्ट से आधा दर्जन गाँवों में दहशत

बैतूल। प्रदेश की एक स्टील फैक्ट्री में हो रहे डायनामाइट ब्लास्ट ने आधा दर्जन गांवों के लोगों को दहशत भरी जिंदगी जीने पर मजबूर कर दिया है। ब्लास्ट के कारण लोगों के घरों की दीवारों पर दरारें आ गई। लोग हर समय डर के साए में जी रहे हैं कि न जाने कब उनकी मेहनत की कमाई से बना आशियाना ढह जाए।

मामला प्रदेश सर्कार के पीएचई मंत्री सुखदेव पाँसे की मुलताई विधान सभा का है। मुलताई ब्लाक के बोरगांव शेरगढ़ पंचायत के अंभोरी गाँव में आइकेम इंजीनिरिंग प्रायवेट लिमिटेड कंपनी लगी है। यहाँ स्टील प्लेट बनाने के लिए डायनामाइट विस्फोटक पदार्थ का उपयोग किया जाता है। धमाका इतना तीव्र होता है कि फैक्ट्री के आसपास के गाँवों के घरों की दीवारों में दरारें आ गई है। वहीँ गाँव के जल स्रोतों का जल स्तर लगातार नीचे गिरते जा रहा है। अगर जल्द ही इन धमाकों की तीव्रता कम नहीं की गई तो आने वाले वर्षों में गांवों के घर खंडहर में तब्दील हो जाएँगे। साथ ही इलाके का जल स्तर सैकड़ो फिट नीचे चले जायेगा, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर होना पड़ेगा।

इन धमाकों का सबसे ज्यादा असर सालाई ढाणा, सोमगड नरखेड़ अंभोरी, बोरगांव शेरगढ़ सहित अन्य गाँवों में हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन और रात मिलाकर पांच से छह बार धमाके होते हैं। धमाकों से मकान की दीवारों में दरार हो गई है। कांच की खिड़कियां टूट गई है। पंचायत में शिकायत की थी, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। पीएचई मंत्री सुखदेव पाँसे से भी मामले की शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं हुआ।

ब्लास्ट के कारण दहशत में जी रहे ग्रामीणों का कहना है कि आवाज की तीव्रता इतनी ज्यादा होती है कि ऐसा लगता है जैसे घर अभी पूरी तरह गिर जाएगा। गाँव को पेयजल सप्लाई के लिए हमने जो बोर खनन किया था वो अब पूरी तरह सूख चुका है। जलस्तर बहुत नीचे चले गया है। रात को सोते समय धमाके की आवाज से घर गिरने का डर लगा रहता है। ढाई साल पहले इस फैक्ट्री का निर्माण हुआ था। धमाकों के कारण तीन चार गाँव के लोग फैक्ट्री पर भी गए थे और वहाँ समझाईस भी दी लेकिन कुछ दिनों तक फैक्ट्री बंद रखने के बाद एक बार फिर से चालू कर दी।

ग्रामीण गृहणी की माने तो धमाके इतने तेज होते है की घर की दीवारें हिलने लग जाती है। ऐसा लगता है की घर की छत अभी गिर जायेगा। घर के बर्तन गिरने लगते है। खाना बनाते है तो वो भी बर्तन गिर जाते है। गाँव के बहुत से घरों की दीवारों में दरार आ गई गई है। गाँव मे जब मंत्री पाँसे आये थे तब उनसे भी शिकायत की थी लेकिन उन्होंने कहा कि अभी तो चुनाव हुए है बाद में देखते है।

वहीँ जिला कलेक्टर का कहना है की जिले में विस्फोटक पदार्थ को लेकर हम लोग काफी सतर्क है इसमें हमारा बहुत ही कड़ा रुख है। इसमें कोई भी उल्लंघन पाया जाता है तो हम कड़ी कार्यवाही करेंगे। इस मामले पर मुलताई एसडीएम से जानकारी मांगी जा रही है। जानकारी अनुसार उसमे आगे कार्यवाही की जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri