Xpose Today News
इंदौर में हरियाणा के फरीदाबाद की साइबर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापा मारा BA के थर्ड ईयर के स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर साइबर ठगों को खाता बैंक अकाउंट मुहैया कराने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।”
“साइबर थाना सैंट्रल में आई.पी. कॉलोनी के रहने वाले वीनित गर्ग ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने आपने आपको एलएसवी मैनेजमेंट सर्विसेज नामक ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का कर्मचारी बताया और अपनी कपंनी के जरिए IPO में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।” इसके बाद उसने 11 लाख का निवेश कर दिया।
“वीनित गर्ग ने बताया कि पैसे निवेश करने के बाद ठगों ने उसके कॉल उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद उसको पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की।”
“पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में इंदौर के नगिन नगर रोड से अनिकेत चौधरी (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने जीजा विजय का बैक अकाउंट लेकर साइबर ठगों को दिया था। आरोपी के जीजा के खाते में ठगी के 50 हजार रूपए आए थे। आरोपी बीए थर्ड ईयर में पढ़ रहा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।”
