May 9, 2026

जागरूकता अभियान के बीच स्वास्थ्य मंत्री की वर्जिश

इंदौर। जनता को डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों को लेकर जागरूक करने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट सोमवार को अलसुबह गार्डन पहुंचे। यहाँ उन्होंने लोगों को डेंगू बीमारी से बचाव के उपाय बताए। लोगों के बीच सिलावट ने दंड पेल कर अपनी फिटनेस का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य विभाग का अमला और कार्यकर्ता भी थे।

दरअसल रविवार को डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए इंदौर नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीमारियों की रोकथाम के लिए कई निर्णय लिए गए। इन निर्णयों को तत्काल प्रभाव से लागू करवाने के लिए सिलावट सोमवार सुबह 5:30 बजे नगर निगम के अमले के साथ दौरे पर निकल पड़े।

वह सबसे पहले विजय नगर स्थित नगर निगम झोनल ऑफिस पहुंचे। यहाँ झोनल अधिकारी से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डेंगू और मलेरिया की लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार लोगों की जागरूकता है। इन्हें रोकने के लिए घर के आस-पास, कूलर में, गमले में पानी जमा न होने दे। इसके बाद सिलावट ने जन सुविधा केंद्रों की साफ सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सार्वजानिक स्थानों पर डेंगू और मलेरिया की रोकथाम से संबंधित पोस्टर्स लगवाने के निर्देश दिए।

इसके बाद सिलावट शहर के मेघदूत गार्डन पहुंचे। यहाँ उन्होंने बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों से बात के। उन्होंने लोगों से कहा कि जिस तरह आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो। उस तरह दूसरे लोगों भी जागरूक करें। स्वच्छ रहने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। इसके बाद सिलावट ने मेघदूत गार्डन में मौजूद लोगों के साथ दंड बैठकें लगाई। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है। मलेरिया तथा डेंगू की लड़ाई में भी अग्रणी होकर न केवल प्रदेश बल्कि देश में प्रेरक बनकर उभर सकता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri