विदिशा। विदिशा में दूषित खाना खाने से लगभग 25 से 30 बच्चे बीमार हो गए है। सभी बीमार बच्चों को तुरंत शासकीय चिकित्सालय कुरवाई में भर्ती कराया गया है। बीमार बच्चे हरिजन छात्रावास के हैं।
ख़ास बात यह है कि अस्पताल में प्रशासन का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचा है। अस्पताल कुल 2 डॉक्टर तैनात है। मामला सामने आने के बाद छात्रावास अधीक्षक जेपी सैन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
छात्रावास के अन्य बच्चों का कहना है कि ख़राब खाना खाने से बच्चों को उल्टी होने लगी। बच्चे छठी और सातवीं कक्षा के है।
