April 30, 2026

लॉक डाउन को लेकर एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी होम ने जारी किए कलेक्टरों को निर्देश

एक्सपोज़ टुडे, भोपाल।
प्रदेश बढ़ते कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते प्रदेश के सभी ज़िला कलेक्टरों को एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी होम डॉ राजेश राजौरा द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं।
एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी होम डॉ राजौरा ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं जो इस प्रकार है


1. सभी ज़िलों में सुबह 11 और शाम 7 बजे सायरन बजाए जाएंगे यह आमजन को सोशल डिसटेंसिंग, मास्क, सेनेटाइजर उपयोग करने के लिए प्रेरित करे।

2. 23 मार्च से सायरन बजने के बाद स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से रोको टोको अभियान चलाए।

3. रोको टोको अभियान में धर्म गुरू, मीडिया,स्वयं सेवी संगठनों एनसीसी,एनएसएस को जोड़ा जाए।

4. महाराष्ट्र से वस्तुओं के आवागमन को निरंतर रखते हुए बसों को संचालन आवागमन बंद रखा जाए।

5. जिन ज़िलों में सप्ताह में 20 से ज़्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं वहां त्योहारों में हिस्सा लेने वालों की संख्या सीमित की जाए।

वैवाहिक कार्यक्रम, अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सीमित हो।

जुलूस ,ग़ैर, रैली, मैले आयोजित नहीं किए जाएँगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri