March 17, 2026

बेटी की शादी में आए, पति पर हुआ बड़ा खुलासा,पत्नी ने थाने में 28 साल बाद करा दी प्रताड़ना की शिकायत।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर में एक अनोखा मामला सामने आया जिसमें पत्नी ने
शादी के 28 साल बाद पति पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। जबकि दोनों कई सीलों से अलग रह रहे थे। दोनों को एक बेटी भी है, जो महिला के साथ ही रहती है।
बेटी की शादी में महिला ने पति को भी बुलाया था। यहां आमने-सामने होते ही दोनों में फिर विवाद हुआ। जिसमें पत्नी ने पति के साथ रहने की इच्छा जताई। लेकिन पति यह कहते हुए वापस आ गया कि पत्नी से उसका कोई वास्ता नहीं।
महिला थाना टीआई ज्योति शर्मा ने बताया जयश्री उपाध्याय की शिकायत पर उसके पति दिनेश उपाध्याय निवासी जावरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ज्योति ने बताया कि उसका पति उसे साथ नहीं रखना चाहता। शादी के 28 सालों में उसे कई तरह से प्रताड़ना दी गई। जयश्री ने पति पर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। अब मामले में पुलिस जांच कर रही है।
बेटी की शादी में पहुंचे तो साथ रखने से किया इंकार
जयश्री ने बताया कि 17 मई 1993 में दोनों की शादी हुई थी। 25 नवबंर 2021 को बेटी की इंदौर में शादी में पति दिनेश को भी बुलाया था। शादी में शामिल होने आए पति से जयश्री ने साथ रहने की इच्छा जताई। पति दिनेश ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि अब उनका जयश्री से कोई वास्ता नहीं। यह कहकर दिनेश शादी से चला गया। जयश्री ने बताया कि उसे बाद में जानकारी लगी कि दिनेश ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
बीमार होने पर कराते थे झांडफूक
जयश्री ने अपने आरोपों में बताया कि बीमार होने पर उसके पति डॉक्टर के पास ले जाने के बजाए झाड़फूंक कराते थे। कई सालों तक उसका ऐसे ही उपचार कराते रहे। मायके में बात करने पर उन्होंने इंदौर बुलाकर उपचार कराया। इस कारण साल 2000 में वह इंदौर तिलक नगर अपने घर आ गई। उसके बाद पति कभी लेने नहीं आए।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri