May 9, 2026

राजधानी में अतिथि शिक्षकों का अनिश्चितकालीन जनसत्याग्रह शुरु

भोपाल। शनिवार से भोपाल के शाहजहानी पार्क में अतिथि शिक्षकों का अनिश्चितकालीन जन सत्याग्रह आंदोलन शुरू हो गया है। अतिथि शिक्षक कमलनाथ सरकार से अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण करने की मांग कर रहे हैं।

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि पूरे प्रदेश में करीब एक लाख अतिथि शिक्षक बहुत ही अल्प मानदेय पर सेवाएं देते आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनने पर तीन माह के अंदर अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण करने का वादा किया था। सरकार बनने के एक वर्ष के बाद भी नियमितीकरण को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसलिए 28 दिसंबर से भोपाल में अनिश्चित कालीन सत्याग्रह के माध्यम से सरकार को वचन याद दिलाना चाहते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने सभी सामाजिक, धार्मिक और कर्मचारी संगठनों से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है। सत्याग्रह में वरिष्ठ पदाधिकारी पीडी खैरवार, नवीन शर्मा, बीएम खान, राजकुमार कुशवाह और विनोद सेन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri