श्योपुर। श्योपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी रामसेवक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को रामसेवक के पास से बंदूक, कट्टा और 40 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
दरअसल शनिवार को जिले के गसवानी थाने के झुमकापूरा गांव में पुलिस और रामसेवक यादव के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक गोली रामसेवक यादव के पैरों में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
बता दे कि रामसेवक यादव की मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस को काफी समय से तलाश थी। दोनों प्रदेशों की पुलिस ने रामसेवक यादव पर 45 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है।
