इंदौर। भारत और श्रीलंका के बीच चल रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के लिए दोनों टीमें सोमवार शाम को इंदौर पहुँच गई है। भारतीय टीम इंदौर के रेडिसन होटल जबकि श्रीलंका की टीम मैरियट होटल में रुकी हुई है।
बता दे कि दोनों टीमों को सोमवार दोपहर को ही इंदौर पहुंचना था, लेकिन किसी कारणवश टीम शाम को इंदौर पहुंचीं। अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए भारतीय टीम के प्रशंसक दोपहर से ही एयरपोर्ट के बाहर जुटने लगे थे। शाम को जैसे ही भारतीय टीम की बस एयरपोर्ट से बाहर निकली प्रशंसकों ने चियर कर उनका अभिवादन किया। बता दे कि सीरीज का पहला मैच रविवार को गुवाहाटी में बारिश के कारण रद्द हो चुका है।
