सतना। सतना में आयोजित संविधान बचाओ रैली में मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री के शामिल नहीं होने को लेकर कलेक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। कलेक्टर ने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री को भी कार्यक्रम में आना लेकिन एन वक़्त पर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में कुछ और लोग बैठ गए। हेलीकॉप्टर में जगह न होने के कारण वह नहीं आ सके।
दरअसल अमरपाटन से भाजपा विधायक रामखेलावन पटेल पिछले आठ दिनों से अनशन कर रहे हैं। उनका अनशन तुड़वाने के लिए पहुंचें कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह ने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री को कार्यक्रम में आना था लेकिन हेलिकॉप्टर में कुछ और लोग बैठ गए। इसलिए वह कार्यक्रम में नहीं आ सके। वह कार्यक्रम में आने को लेकर उत्साहित थे। इस दौरान कलेक्टर ने यह भी बताया कि सतना प्रदेश का पहला जिला है जहाँ पर किसान फसल ऋण माफी का द्वितीय चरण शुरू हुआ और 2000 पट्टे वितरित किये गए। बरहाल कलेक्टर के इस बयान के सामने आने से सरकार के पास संसाधन की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।
बता दे कि स्व सांसद सुखलाल कुशवाहा के 56वी जयंती पर सतना में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में मुख्यमंत्री के साथ आधा दर्जन मंत्रियो की कार्यक्रम में आने की बात कही जा रही थी। लेकिन पोस्टर, बैनर पर तस्वीरों के प्रकाशन के बावजूद मुख्यमंत्री के साथ महज दो मंत्री कमलेश्वर पटेल और लखन घनघोरिया कार्यक्रम में शामिल हुए। अन्य मंत्री का कार्यक्रम में शामिल न होना चर्चा का विषय बना था।
