April 29, 2026

इंदौर के सांसद ने कंगना को भेजा प्रस्ताव, देवी अहिल्याबाई होल्कर पर भी बनाए फिल्म

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फ़िल्मी दुनिया की सच्चाई बताने के बाद दुनिया भर में चर्चाओं में आईं अभिनेत्री कंगना रानौत को इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने संदेश भेज कर देवी अहिल्या बाई होलकर पर फ़िल्म बनाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने इंदौर में फ़िल्म सिटी बनाने की भी संभावना जताई है।

कंगना रनौत द्वारा अयोध्या पर और कश्मीर पर फिल्म बनाए जाने की घोषणा किए जाने के बाद इंदौर के भाजपा सांसद श्री शंकर लालवानी ने कंगना रनौत को प्रस्ताव भेजा है कि वह देवी अहिल्याबाई होलकर पर भी फिल्म बनाएं। फ़िल्म में देवी अहिल्याबाई होलकर का रोल भी वही करें। सांसद श्री लालवानी ने कहा कि इंदौर में फ़िल्म सिटी बनना चाहिए यहाँ संभावनाएं है। यहां का वातावरण और सामाजिक समरसता काफी अच्छी है।सांसद लालवानी ने कहा मुंबई में जिस तरह कंगना के ऑफिस और फ़्लैट पर कार्यवाई हुई है वह बिल्कुल ही गलत है। टारगेट करके इस तरह की कार्यवाही नहीं होना चाहिए । हमारे देश में महिलाओं का काफी सम्मान है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri