एक्सपोज़ टुडे,इंदौर ।
संजीवनी बाल मित्र केंद्र छत्रीपुरा पर नारी सम्मान एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान विषय पर बालिकाओं को नारी सम्मान की शुभंकर गुड्डी को सामने रखकर बालिकाओं को अपराधों से बचाव के बारे में बता कर जागरूक किया,एडिशनल एसपी हेड क्वार्टर मनीषा पाठक सोनी ने
बच्चों को बताया कि असली हीरो वही है जो नारी का सम्मान करें और उसकी रक्षा करें, नंदिनी शर्मा उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध इंदौर ने भी महिला अपराधों के बारे में जानकारी दी,
डॉ माया माया इंगले एच ओ डी स्किल डेवलपमेंट विभाग, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर , अंशिका जैन रिसर्च स्कॉलर, मोना धर्मशी समाज सेविका, ने बाल मित्र केंद्र के बच्चों को रोरोजगारोन्मुखी आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया,
कार्यक्रम के आयोजन में थाना प्रभारी श्री पवन सिंघल और केंद्र संचालक श्री संजय राठौर मौजूद रहे।
